जालंधर में भाजपा नेता रिंकू भगत का हार्ट अटैक से निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर में भाजपा नेता रिंकू भगत का हार्ट अटैक से निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर में भाजपा नेता रिंकू भगत उर्फ संजीव की देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। रिंकू भगत आगामी नगर निगम चुनावों के लिए टिकट के उम्मीदवार थे। उनकी वार्ड नंबर 65 से मजबूत दावेदारी थी। पर उनके अचानक निधन से भाजपा को भी झटका लगा है।अचानक कम हुआ ब्लड प्रैशर
रिंकू भगत का अचानक देर रात ब्लड प्रैशर कम हो गया। जिससे उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने भी उनकी मौत की पुष्टि कर दी।हरनामदास पुरा में होगा अंतिम संस्कार
रिंकू भगत का अंतिम संस्कार आज दोपहर को हरनामदास पुरा में होगा। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा के कई नेता भी शामिल हो सकते हैं।
