जांलधर कैंट स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करने पहुंते BJP और AAP नेता , रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पंजाब उजाला न्यूज
जांलधर कैंट स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करने पहुंते BJP और AAP नेता , रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर कैंट स्टेशन पर स्टॉपेज मिलने के बाद जहां शहरवासियों में काफी उत्साह है। वहीं शनिवार को सुबह बीजेपी और आप नेता वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करने के लिए कैंट स्टेशन पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं की तरफ से मंच लगाया हुआ था वही आप नेता भी काफी भारी संख्या पर मौके पर मौजूद थे।
अमृतसर से ट्रेन 12 बजकर 15 मीनट पर रवाना की गई। जो जालंधर 1.30 मिनट पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे की तरफ से वंदे भारत के स्वागत के लिए प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रंगारंग कार्यक्रम रखा गया जहां यात्रियों को रेलवे की अभूतपूर्व उपलब्धियां के बारे में जानकारी भी दी गई। इस दौरान स्कूल के बच्चों की तरफ से कार्यक्रम पेश किया गया।
