Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर की PPR मार्केट No Vehicle Zone घोषित , न्यू ईयर मौके पर पुलिस सख्त

जालंधर की PPR मार्केट No Vehicle Zone घोषित , न्यू ईयर मौके पर पुलिस सख्त

पंजाब उजाला न्यूज

जालंधर की PPR मार्केट No Vehicle Zone घोषित , न्यू ईयर मौके पर पुलिस सख्त

जांलधर(राहुल कश्यप)जालंधर की पीपीआर मार्केट को इस साल भी नए साल के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। किसी भी एक या दो पहिया व्हीकल को मार्केट में नहीं आने दिया जाएगा। इस नए साल पर कमिश्नरेत पुलिस का फोकस लोगों के नए साल के जश्न में अच्छा माहौल देना है। एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने कहा कि अगर किसी ने कानून व्यवस्था तोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे नहीं बख्शा जाएगा। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शराब पीकर सड़कों पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने पूरी प्लानिंग कर ली है। रेगुलर इनट्रवल पर पुलिस चेकपोस्ट होंगे और लोगों की अल्कोहल मीटर से जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर कोई शराब पीकर व्हीकल चलाएगा तो उसका चालान काटा जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने छेड़छाड़ रोकने के लिए भी प्लान तैयार किया है। ऐसी कोई भी हरकत, जिससे माहौल खराब हो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
एडीसीपी चहल ने कहा कि मॉडल टाउन में नए साल के आगमन के दौरान डायवर्जन रूट यथावत जुड़ेंगे। स्थिति को देखते हुए डायवर्ट किए गए रूटों को हटाया नहीं जा रहा है, लेकिन मॉडल टाउन में शिवानी पार्क के किनारे बैरिकेड्स जरूर लगाए जाएं, ताकि लोगों की वहां मौजूदगी न रहे।
पब्लिक प्लेस पर शराब पीने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पीने वालों पर एफआआर की चेतावनी दी गई है। साफ है कि बुजुर्ग, महिलाएं, लड़कियां और बच्चे भी जश्न मनाने के लिए शहर की सड़कों पर जाएंगे, जहां पब्लिक प्लेस पर शराब पीने की इजाजत नहीं होगी।