पंजाब में सस्ती बिजली मिलने की राह हुई आसान
Punjab ujala news
पंजाब में सस्ती बिजली मिलने की राह हुई आसान
पंजाब के लोगों के लिए नए साल का आगाज काफी अच्छा हुआ है। राज्य में बिजली के संकट को दूर करने व सस्ते रेटों पर लोगों को बिजली मुहैया करवाने के लिए सरकार के प्रयास को सफलता मिल गई है। सरकार ने गोइंदवाल साहिब का प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदकर राज्य के लोगों नए साल का तोहफा दिया है।पंजाब सरकार ने 540 मेगावाट के गोइंदवाल थर्मल प्लांट को 1080 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसे हैदराबाद के नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने 22 दिसंबर को मंजूरी दी है। पंजाब पावरकॉम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी शेयर कर दी।सरकार ने करीब 6 महीने की गुप्त मुहिम चलाकर इस प्रक्रिया को पूरा किया है। 10 कंपनियां इस थर्मल को खरीदने की दौड़ में शामिल थी। इसमें कड़े मुकाबले में पावरकॉम को यह सफलता मिली है.
