Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर के ट्रेवल एजेंट पर 70 लाख रुपए ठगने का आरोप, नकली पेपर दे भेज रहा था विदेश

जालंधर के ट्रेवल एजेंट पर 70 लाख रुपए ठगने का आरोप, नकली पेपर दे भेज रहा था विदेश

पंजाब उजाला न्यूज

जालंधर के ट्रेवल एजेंट पर 70 लाख रुपए ठगने का आरोप, नकली पेपर दे भेज रहा था विदेश

जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर में एक ट्रैवल एजेंट पर 70 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा है। एंडीयूस्टार नाम से कंपनी चलाने वाले स्वराज सिंह सिद्धू ने अमृतसर के एक व्यकित ने बताया कि एजेंट ने कुल 70 लाख रुपए की ठगी की है। जालंधर हाइट्स में रहने वाले स्वराज सिंह एजेंट भोले भाले लोगों को अपनी बातों में फंसा लाखों रुपए वसूल रहे हैं और बाद में नकली वीजा और अपाइंटमेंट थमा कर निकल जाते हैं।
चार से ज्यादा पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया हैं। बलदेव सिंह निवासी अमृतसर ने बताया कि उन्होंने परिवार समेत इंग्लैड जाने के लिए ट्रेवल एजेंट स्वराज पाल सिंह सिद्धू को अपने पासपोर्ट व अन्य कागजात दिए थे।
बलदेव सिंह ने कहा कि एजेंट स्वराज पाल सिद्धू ने उन्हें विदेश जाने के बढ़े बढ़े सपने दिखाए। वर्क परमिट, बढ़िया कंपनी, रिहायश आदि के बारे में कहा। 5 लाख रुपए एजेंट को स्वराज पाल को दिए। जिसके बाद एजेंट स्वराज पाल ने कहा कि जल्द ही वीजा लगवा देगा। जिसके बाद उसे और पैसों की मांग की गई।
पिता प्रेम सिंह ने एजेंट के खाते में 20 लाख रुपए डाल दिए। फिर एजेंट स्वराज पाल और उसकी पत्नी ने उन्हें जाली अंबैंसी की अपाइंटमेंट, जाली मैडिकल डिग्रियां, 2 बता दी। जब इस बारे में जांच करवाई तो पता लगा। स्वराज की पत्नी हर्षप्रीत से जब पूछा तो वह टालमटोल करने लग गई।
जब बाद में दोनों को कहा कि उनके साथ धोखा किया गया है और उनके 25 लाख रुपए वापिस किए जाएं तो उन्हें धमकियां दी गई। इस दौरान ना तो बच्चों के पासपोर्ट वापिस दिए जा रहे हैं और न ही कोई कागजात।
इसी तरह से एजेंट स्वराज का शिकार हुए बाकी परिवारों ने भी बताया कि उनसे भी यूके भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंट ने पैसे लिए हैं। चारों पीड़ित परिवारों को रकम मिलाकर 70 लाख रुपए के करीब बनती है। चारों परिवारिक मैंबरों ने कहा कि और भी कई लोग ऐसे हैं। जिनके साथ ठगी हुई है। हम सब एंटी फ्रॉड में मिले थे। तब पता चला कि स्वराज ने कितने लोगों को ठगा हैं।
पुलिस से मांग है कि जल्द ही ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया जाए और उनके पैसे वापिस दिलाए जाएं। पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्होंने तो अपने बच्चे को विदेश भेजने के लिए ब्याज पर पैसे लिए थे। अगर समय रहते पैसे एजेंट ने वापिस न किया तो हालात बहुत ही बुरे हो जाएंगे। इस दौरान अगर किसी परिवारिक मैंबर को कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार स्वराज पाल और उसकी पत्नी हर्षप्रीत कौर होगी।