श्री राम भक्तों के लिए खुशखबरी, अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
PUNJAB UJALA NEWS
श्री राम भक्तों के लिए खुशखबरी, अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऊना(राहुल कश्यप)हिमाचल के ऊना से अयोध्या के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। श्री राम लला की जन्म भूमि के दर्शन करने वालों के लिए ये बहुत ही बढ़ी खुशखबरी है। इस स्पेशल ट्रेन का फायदा ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर सहित पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा के श्रद्धालुओं को भी होगा।
रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि जिन श्रद्धालुओं ने श्री राम जन्म भूमि अयोध्या के लिए जाना है। वह अगले हफ्ते ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की बुकिंग करवा सकता है। नए साल में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम नए बने विशाल मंदिर के पावन अस्थान में विराजमान होंगे।
लोगों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर पूरे देश से 1000 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने जा रहा है। जिनमें से एक ट्रेन हिमाचल के ऊना शुरू होगी।
जानकारी के अनुसार हिमाचल के उना से अयोध्या के लिए ट्रेन 7 फरवरी को दोपहर 3.50 बजे अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से चलेगी। इसके बाद ट्रेन अंब-अदौरा से ऊना, चंडीढ़, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, आजमगढ़, लखनऊ से सीधा अयोध्या में 8 फरवरी को सुबह 9.25 पर पहुंचेगी। एक दिन के दर्शन के बाद ये ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर दूसरे दिन 9 फरवरी को सुबह 11.45 चलेगी। स्पेशल ट्रेन में 10 एसी कोच व 10 स्लीपर कोच होंगे।
