Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • बृजभूषण का करीबी जीता तो साक्षी मलिक ने कहा कुश्ती छोड़ दूंगी, रेसलिंग फैडरेशन के अध्यक्ष बने संजय सिंह

बृजभूषण का करीबी जीता तो साक्षी मलिक ने कहा कुश्ती छोड़ दूंगी, रेसलिंग फैडरेशन के अध्यक्ष बने संजय सिंह

पंजाब उजाला न्यूज

बृजभूषण का करीबी जीता तो साक्षी मलिक ने कहा कुश्ती छोड़ दूंगी, रेसलिंग फैडरेशन के अध्यक्ष बने संजय सिंह

संजय सिंह (Sanjay Singh) को आज राष्ट्रीय कुश्ती संस्था (Wrestling Federation of India) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भाजपा सांसद और पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) के करीबी सहयोगी संजय सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण पर भारी जीत हासिल करते हुए 47 में से 40 वोट हासिल किए।
पिछले 11 महीनों से विवादित रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) को गुरुवार को चुनाव हुए। पिछली बॉडी में जॉइंट सेक्रेटरी रहे संजय सिंह नए अध्यक्ष चुने गए हैं, जिनके चुने जाने पर खिलाड़ियों ने विरोध जताया है।

पहलवानों ने कहा कि संजय सिंह तो बृजभूषण का राईट हैंड है। इससे फैडरेशन में कुछ बदलने वाल नहीं। रेसलर साक्षी मलिक ने बड़ा ऐलान किया है। साक्षी मलिक ने कहा कि बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के फेडरेशन चुनाव जीतने के बाद अब वह कुश्ती छोड़ देंगी। चुनाव के बाद खिलाड़ियों ने दिल्ली प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस की।
बृजभूषण शरण सिंह संजय सिंह को अपना सबसे करीबी मानते हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से होने की वजह से संजय सिंह के नाम का प्रस्ताव बृजभूषण शरण सिंह ने रखा था और अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था।
संजय सिंह मूलत चंदौली, उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और खेती किसानी से जुड़े हुए हैं। संजय सिंह कुश्ती संघ से 2010 से जुड़े हुए हैं। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष के अलावा उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी संजय निभा चुके हैं।