पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से आई दुखद खबर, मशहूर गायक की हार्ट अटैक से मौ”त
PUNJAB UJALA NEWS
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से आई दुखद खबर, मशहूर गायक की हार्ट अटैक से मौ”त
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार संगीत जगत के मशहूर गायक गुरप्रीत सिंह ढट्ट का निधन हो गया है। उन्होंने 47 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि सिंगर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। उनसे सीने में अचानक तेज दर्द हुआ इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि गायक गुरप्रीत सिंह ढट्ट जालंधर के मकसूदां के नजदीक आनंद नगर के रहने वाले थे। उनके जाने से पंजाबी संगीत जगत को कभी न पूरी होने वाली क्षति हुई है। बता दें कि गुरप्रीत सिंह ढट्ट ने अपने करियर में इंडस्ट्री को कई हिट और यादगार गाने दिए हैं। उनके जाने से पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
