Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • हमलावरों ने DJ ऑपरेटर के घर पर ईंटों से किया हमला

हमलावरों ने DJ ऑपरेटर के घर पर ईंटों से किया हमला

PUNJAB UJALA NEWS


जालंधर: हमलावरों ने DJ ऑपरेटर के घर पर ईंटों से किया हमला

जालंधर:(राहुल कश्यप)खुरला किंगरा इलाका गुंडागर्दी का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन इस इलाके में वारदातें हो रही हैं। पिछली रात एक डीजे का काम करने वाले युवक के घर पर 15 से 20 युवकों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर पर जमकर ईंटें बरसाई। इस पत्थरबाजी में घर के दो सदस्यों को चोटें आई हैं। डीजे ऑपरेटर सर्वेश ने बताया कि जिन युवकों ने उनके घर पर हमला किया वह मिट्ठापुर और खुरला किंगरा के ही रहने वाले हैं। दो दिन पहले एक पार्टी के दौरान प्रीतम नामक युवक ने उसे डीजे बंद करने के लिए रहा था।

इस पर आपस में बहस हो गई थी। बाद में दोनों का समझौता भी हो गया था, लेकिन रात को अचानक उसने हमला बोल दिया। सर्वेश ने बताया कि वह रात को अपने घर के बाहर सो रहे थे। देर रात अचानक प्रीतम अपने साथ 15 से 20 युवकों को लेकर आ धमका। उसने गालियां निकालते हुए ईंटें मारनी शुरू कर दी। एक ईंट उसकी पत्नी को लगी। वह भाग कर घर के अंदर चले गए, लेकिन उसके पिता बाहर रह गए। हमलावरों ने उन्हें ईंटें मारी, फिर लोहे की रॉड से उन्हें पीटा।