पटेल चौक के पास मिला पटाखों का बड़ा जखीरा । पुलिस दिखी करवाई करने में बेबससेटिंग के चर्चे ।
पंजाब उजाला न्यूज
पटेल चौक के पास मिला पटाखों का बड़ा जखीरा । पुलिस दिखी करवाई करने में बेबस
सेटिंग के चर्चे ।
जालंधर (राहुल कश्यप) महानगर के पटेल चौक के पास पंजाब पुलिस के ऐसे विभाग है जो शहर और शहर से भारी क्षेत्र में आने जाने वाली पैनी नजर रखते हैं परंतु इसके आसपास जो बारूद के ढेर है उन पर यह नजर रखने में असफल नजर आ रहे हैं जा यूं कह लो की भगवंत मान के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए या फिर भरष्टाचार की नीव पर यह पुलिस कर्मचारी कार्रवाई नहीं करना चाहते हम जानकारी जरूर देंगे कि इस चौक में डिवीजन नंबर दो, सीआईए स्टाफ, सीआईडी विभाग और एंटी फ्रॉड जैसे विभाग हैं जो शहर में अगर कोई भी क्राइम होता है तो इनको सबसे पहले सूचना मिल जाती है और यह सुर्खियों में भी रहते हैं क्योंकि सरकार इन विभागों के साथ चलती है अगर यह लोग ही कार्रवाई नहीं करेंगे या सूचना आगे नहीं भेजेंगे तो लोगों का विश्वास पंजाब पुलिस के इन विभागों से भी उठता हुआ नजर आ जाएगा देर रात को कुछ लोग पंजाब पुलिस को और मीडिया कर्मियों को सूचना दे रहे थे कि यहां पर पटाखों का अवैध जखीरा भरा पड़ा है और इसके पास दो पेट्रोल पंप भी है अगर कुछ हादसा होता है तो आधा शहर इसमें उड़ सकता है और यह विभाग भी इनकी चपेट में आ सकते हैं क्योंकि चंद कदमों की दूरी पर यह जखीरा भरा हुआ है।
पुरानी सब्जी मंडी की इमारतों में गोला बारूद और पटाखे जमा करने का काम तेजी से शुरु हो गया है क्यूंकि दीवाली का त्यौहार आने वाला है। बताया जा रहा है कि ये पटाखे मिलाप चौक के पास स्थित एक दुकानदार (सोया चांप कारोबारी) के हैं।स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की कि ‘नंद लाल हरनाम दास’ नामक गोडाउन में पटाखे एकत्रित कर रखे गए हैं जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध रूप से जमा किए गए पटाखों का जखीरा देखा अवश्य लेकिन अंडर प्रेशर कोई कार्यवाही नहीं की और ना ही गोदाम के मालिक से पूछताछ की, जिसके कारण लोगों में काफी रोष है। उधर, सूत्रों अनुसार अवैध पटाखे के गोदाम को बचाने के लिए रात में ही कुछ सत्ता के नशे में नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाया। इसके बाद जानकारी अनुसार पटाखा मालिक ने पुलिस से सेटिंग कर मामला रफा दफा कर दिया। लेकिन इलाका निवासी कार्यवाही करवाने पर अडिग हैं।
