जालंधर में हादसे के बाद बवाल, एक व्यक्ति की मौत, बस में तोड़फोड़ ।
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर में हादसे के बाद बवाल, एक व्यक्ति की मौत, बस में तोड़फोड़ ।
जालंधर( राहुल कश्यप) जालंधर में रोड एक्सीडेंट में एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक्सीडेंट जालंधर-अमृतसर हाईवे पर कालिया कॉलोनी से सटी लिंक रोड पर हुआ है। हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, हादसे से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की।
हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार निवासी राजा गार्डन कॉलोनी और घायल व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार निवासी सलेमपुर मुस्लमाना के रूप में हुई है। यह दोनो लोग बाईक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी मिनी बस ने उन्हें टक्कर मार दी ।
पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल चालक राजेश कुमार और मुकेश कुमार अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर फोकल पॉइंट से लिंक रोड पर वेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रहे थे। बाइक मुकेश कुमार चला रहा था, तभी पीछे से आ रही मिनी बस ने उसे टक्कर मार दी। इस दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठा व्यक्ति कुचल गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बद्दण बस सर्विस की मिनी बस पीबी-08-बीबी-9308 को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने गुस्से में आकर बस में तोड़फोड़ की।
