Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • गौतम नगर में तीन मंजिला अवैध बिल्डिंग में बन रहे क्वार्टर सरकार को लग रहा लाखों का रगड़ा

गौतम नगर में तीन मंजिला अवैध बिल्डिंग में बन रहे क्वार्टर सरकार को लग रहा लाखों का रगड़ा

गौतम नगर में तीन मंजिला अवैध बिल्डिंग में बन रहे क्वार्टर सरकार को लग रहा लाखों का रगड़ा

जालंधर:(राहुल कश्यप): महानगर में अवैध निर्माण का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नगर निगम इस मामले में फेलियर साबित हो रहा है, ऐसा ही एक मामला गौतम नगर में सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौतम नगर में तीन मंजिला अवैध बिल्डिंग में दर्जनों अवैध रूप से क्वार्टर बनाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा क्वार्टर्स बनाने की इजाजत नहीं दी जाती फिर भी धड़ल्ले से क्वार्टरों का निर्माण हो रहा है। सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सरकार को लाखों का चूना लग रहा है। यह क्वार्टर एक प्रवासी द्वारा बनाए जा रहे हैं।यह प्रवासी कह रहा है। मुझे पार्षद साहब ने इजाजत दी है।क्वार्टर बनाने की, क्या पार्षद सरकार से ऊपर है।
नगर निगम अधिकारी इस बन रही अवैध बिल्डिंग पर कार्यवाही करेगी जा नहीं आने वाले दिनों में पता चलेगा

इस मामले में जब बिल्डिंग के मालिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्षद साहब की मेहरबानी से बिल्डिंग बना रहा हु हमे किसी का डर नहीं है।

इस मामले में जब पार्षद बाजवा से बात करनी चाहिए तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा,,,