Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर पुलिस ने जारी की नई हिदायतें

जालंधर पुलिस ने जारी की नई हिदायतें

Punjab ujala news : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर में अमन-कानून की व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से असला लाइसैंस धारकों के लिए जरूरी कानूनी हिदायतें जारी की हैं। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने सभी लाइसैंस धारकों को अपने हथियारों के इस्तेमाल, रखरखाव और उन्हें साथ लेकर चलने के दौरान निर्धारित कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि आर्म्स एक्ट, 1959 की धारा 3 के तहत वैध लाइसैंस के बिना किसी भी व्यक्ति को हथियार या गोली सिक्का अपने पास रखने अथवा साथ लेकर चलने की अनुमति नहीं है। वहीं कहीं ले जाते समय हथियार पूरी तरह ढका होना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों की धमकाने वाले या दिखावे वाले अंदाज में नुमाइश करना तथा खुलेआम गोली चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। आर्म्स रूल्स के नियम 32(3) के तहत ऐसा करना कानूनी उल्लंघन है। इसके साथ ही जिन स्थानों को कानूनी रूप से हथियार-मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है, वहां हथियार लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।

सी.पी. ने कहा कि आर्म्स एक्ट की धारा 19 के तहत पुलिस अधिकारी जरूरत पड़ने पर किसी भी असला लाइसैंस धारक से उसका लाइसैंस दिखाने की मांग कर सकते हैं। पुलिस कमिश्नर ने चेतावनी दी कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामले की परिस्थितियों के अनुसार आर्म्स एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) और अन्य लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।