Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • भारी मात्रा में अवैध लाहन बरामद कर की गई नष्ट

भारी मात्रा में अवैध लाहन बरामद कर की गई नष्ट

Punjab ujala news : अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत सतलुज नदी के किनारे स्थित विभिन्न गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6200 लीटर अवैध लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सहायक कमिश्नर (आबकारी), जालंधर रेंज-2 हरसिमरत कौर ग्रेवाल के दिशा-निर्देशों तथा आबकारी अधिकारी जालंधर वेस्ट-ए सौरव गुप्ता की निगरानी में की गई। आबकारी इंस्पेक्टर सरवन सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम तथा आबकारी पुलिस स्टाफ ने सतलुज नदी के किनारे स्थित गांव बाऊपुर, खुर्लापुर और चक्क हथियाना के इलाकों में बारीकी से तलाशी ली।

तलाशी के दौरान नदी किनारे झाड़ियों और गड्ढों में छिपाकर रखी गई 12 प्लास्टिक की तिरपालें बरामद हुईं, जिनमें करीब 6200 लीटर लाहन भरी हुई थी। इसके अलावा मौके से 12 लोहे के ड्रम भी बरामद किए गए। विभागीय टीम ने बरामद की गई पूरी लाहन के साथ तिरपालों और ड्रमों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब तैयार करने और बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।