Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • भगवान श्री राम के खिलाफ टिप्पणी करने वाले अजय खोसला को झटका, जमानत याचिका रद्द

भगवान श्री राम के खिलाफ टिप्पणी करने वाले अजय खोसला को झटका, जमानत याचिका रद्द

पंजाब उजाला न्यूज

भगवान श्री राम के खिलाफ टिप्पणी करने वाले अजय खोसला को झटका, जमानत याचिका रद्द

जालंधर (राहुल कश्यप) भगवान श्री राम एवं हिन्दुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अजय खोसला को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने खोसला की जमानत याचिका खारिज कर दी है।आप को बात दे की अजय खोसला के खिलाफ 295 ए व कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है। यह केस उनके द्वारा पंजाब बंद से एक दिन पहले चर्च में दिया गया था। इस मामले की वीडियो वायरल हुई थी और इसके बाद थाना बस्ती बावा खेल में अजय खोसला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद खोसला की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी जिसे आज कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब खोसला पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।अब सवाल यह पैदा होता है कि अगर कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका ही रद्द कर दी तो पुलिस प्रशासन कब अजय खोसला को गिरफ्तार करेगा