AAP की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे-कहां से मिला टिकट?
Punjab ujala news : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां चल रही हैं। अभी चुनाव होने में 2-3 महीने बाकी हैं। भारतीय चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव और मतदान की तारीखों का ऐलान भी नहीं किया है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आज 21 नवंबर को जारी की गई सूची में 90 में से 11 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। आम आदमी पार्टी की आज हुई PAC कमेटी में लिस्ट फाइनल की गई। यह बैठक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं। वहीं इस बैठक के चलते आज दिल्ली की फिरोजशाह रोड भी बंद रही थी।
पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम
- छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर
- किराड़ी से अनिल झा
- विश्वास नगर से दीपक सिंघला
- रोहतास नगर से सरिता सिंह
- लक्ष्मी नगर से BB त्यागी
- बदरपुर से राम सिंह नेताजी
- सीलमपुर से जुबैर चौधरी
- सीमापुरी से वीर सिंह धींगान
- घोंडा से गौरव शर्मा
- करावल नगर से मनोज त्यागी
- मटियाला से सोमेश शौकीन
