अमेरिका में यूनिवर्सिटी में फायरिंग
Punjab ujala news : अमेरिका में टस्केगी विश्वविद्यालय में भीषण गोलीबारी हुई है। अलबामा में रविवार सुबह हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई स्टूडेंट्स समेत 16 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज ओपेलिका के ईस्ट अलबामा मेडिकल सेंटर और मोंटगोमरी के बैपटिस्ट साउथ अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।
