Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर : बाबा सोढल मेले को लेकर दुकानदारों को पंजाब सरकार के सख्त निर्देश

जालंधर : बाबा सोढल मेले को लेकर दुकानदारों को पंजाब सरकार के सख्त निर्देश

Punjab ujala news : पंजाब सरकार के संस्थान पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी ने सोढल मेले को लेकर जालंधर निगम के कमिश्नर और शहर के डिप्टी कमिश्नर को कुछ निर्देश भेजे हैं, जिसके बाद जालंधर निगम ने इस बार 17 सितंबर को लगने जा रहे सिद्ध बाबा सोढल मेले को प्लास्टिक फ्री करने का अभियान छेड़ दिया है।

सोढल मेले को लेकर आए ये निर्देश

– मेले दौरान किसी भी प्रकार का प्लास्टिक कैरी बैग उपयोग में न लाया जाए।

– लंगर इत्यादि के लिए किसी प्रकार की प्लास्टिक और थर्मोकोल कटलरी का इस्तेमाल न हो।

– प्लास्टिक फिल्म लगी पेपर प्लेट व अन्य कटलरी का इस्तेमाल न किया जाए।

– मिठाई के डिब्बों इत्यादि पर प्लास्टिक के रैपर नहीं होने चाहिए।

– पानी के लिए प्लास्टिक की बोतलों , कप इत्यादि का इस्तेमाल न हो

– प्लास्टिक के बने फ्लेक्स, बैनर इत्यादि न लगाए जाएं।

– बुके इत्यादि प्लास्टिक और प्रतिबंधित कपड़े इत्यादि से कवर न हों