मणिपुर में फिर दिखा ड्रोन
Punjab ujala news : मणिपुर के आसमान में बीती रात फिर ड्रोन मंडराया। हमले के डर से लोगों ने अपने घरों की लाइटें बंद कर दी।बता दें कि बीते दिन मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के घर उग्रवादियों ने रॉकेट बम से हमला किया है। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हुए हैं। कोइरेंग कांग्रेस पार्टी से 1963 से 1967 में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका 27 दिसंबर 1994 को निधन हुआ था।
