Search for:
  • Home/
  • India/
  • विधानसभा चुनाव में जिन पर रहेगी सभी की नजरें

विधानसभा चुनाव में जिन पर रहेगी सभी की नजरें

Punjab ujala news : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। 4 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। भाजपा के सामने सत्ता को बचाए रखने की चुनौती रहेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। भाजपा की सीटें घटकर 5 रह गईं। हरियाणा की कुछ हॉट सीटों की बात करते हैं। जहां से दिग्गज चुनाव मैदान में उतरते हैं। इनके ऊपर इस चुनाव में सबकी नजर रहेगी।

करनाल से दो बार जीत चुके मनोहर लाल

लगातार दो बार सीएम रहे मनोहर लाल अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं। उनकी सीट से ही सीएम नायब सिंह सैनी ने चुनाव लड़ा और विधायक बने। अब बात सामने आ रही है कि करनाल से अगला विधानसभा चुनाव पूर्व सांसद अरविंद शर्मा लड़ सकते हैं। सीएम नायब सिंह सैनी के लाडवा से मैदान में उतरने की संभावना है। देखने वाली बात होगी कि बीजेपी किस उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारती है? लाडवा से फिलहाल कांग्रेस के विधायक हैं। 2019 में यहां से मेवा सिंह जीते थे। वहीं, 2014 में इस सीट से बीजेपी के डॉ. पवन सैनी ने जीत हासिल की थी। 2009 में इनेलो के शेर सिंह बड़शामी चुनाव जीते थे। यहां हर पार्टी का वोटर है। इस सीट से लगातार किसी को जीत नहीं मिली है।

राव का कितना फायदा मिलेगा बीजेपी को?

केंद्र में मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत को दक्षिण हरियाणा का बड़ा नेता माना जाता है। गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, नूंह और पलवल विधानसभा समेत 20 सीटों पर उनकी पकड़ मानी जाती है। राव की बेटी आरती सिंह अटेली से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। 2019 में बीजेपी के सीताराम यादव यहां से जीते थे। अब देखने वाली बात होगी कि राव का कितना फायदा बीजेपी को यहां से मिलता है? कांग्रेस भी यहां से बड़ा चेहरा उतार सकती है।