Search for:
  • Home/
  • India/
  • आज से RSS का तीन दिवसीय मंथन शुरू

आज से RSS का तीन दिवसीय मंथन शुरू

Punjab ujala news : केरल के पलक्कड़ में आज से आरएसएस का तीन दिवसीय मंथन शुरू हो गया है। इस बैठक से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के दौरान सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी मौजूद थे। जेपी नड्डा के संघ पर दिए विवादित बयान के बाद ये पहली मुलाकात सरसंघचालक मोहन भागवत से हुई है।

बैठक में 2025 में संगठन के शताब्दी वर्ष पूरे होने को लेकर विचार विमर्श होगा। संघ की स्थापना साल 1925 में हुई थी। संघ अपने स्थापना वर्ष को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी कर रहा है। उस पर चर्चा होगी।

मुख्य मुद्दे

1. बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति, विस्थापन और पुनर्वास।

2. महिलाओं पर बढ़ती क्रूरता और हिंसा पर चिंतन।

3. जातीय जनगणना और उसका हिंदू समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर चिंतन।

4. विगत लोकसभा चुनाव में छिटके दलित वोटर की वापस बीजेपी फोल्ड में लाने पर चर्चा की संभावना।

5. लोकसभा चुनाव से सीख लेते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर ताल मेल कैसे हो।

6. उत्तराखंड में लागू होने जा रहे यूसीसी को अन्य बीजेपी शासित राज्यों में लागू करने की योजना।

7. आगामी विजय दशमी से शुरू हो रहे संघ शताब्दी वर्ष पर चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा।

8. बीजेपी में संगठनात्मक चुनाव और अध्यक्ष का चयन को लेकर चर्चा हो सकती है।

9. आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में संघ का कार्य विस्तार योजना बनाई जा सकती है।

10. केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा लागू की जा रही योजनाओं को संघ के अनुसांगिक संगठनों से बेहतर तालमेल पर चर्चा, जैसे नई पेंशन व्यवस्था को लेकर भारतीय मजदूर संघ सरीखे संघ के कुछ अन्य अनुसांगिक संगठनों के साथ तारतम्यता बनाना।