Political : BJP में शामिल होंगे चंपई सोरेन
Punjab ujala news : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे। बीती रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उनकी भाजपा में एंट्री फाइनल हो गई। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। चंपई के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई के नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
