SC में CM केजरीवाल के खिलाफ हलफनामा दाखिल
अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 5 सितंबर के लिए टल गई है। CBI ने काउंटर एफिडेविट फाइल करने के लिए समय मांगा था। दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्य अभियुक्त के तौर पर मुकदमे का सामना कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमानत अर्जी पर सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर दिया है। सीबीआई ने जमानत अर्जी में दी गई दलीलों का विरोध किया है। केंद्रीय एजेंसी ने जमानत याचिका खारिज करने की गुजारिश सुप्रीम कोर्ट से की है।
