Search for:
  • Home/
  • India/
  • हॉकी टीम का कमाल, लगातार दूसरा ब्रॉन्ज किया अपने नाम

हॉकी टीम का कमाल, लगातार दूसरा ब्रॉन्ज किया अपने नाम

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. भारत ने ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ मैच में स्पेन को 2-1 से हराया. भारतीय टीम की ओलंपिक में लगातार यह दूसरा मेडल है. इससे पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए दागे. अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच था. भारत ने ओलंपिक मेडल जीतकर श्रीजेश को यादगार विदाई दी.

भारतीय टीम 2 मिनट तक 10 खिलाड़ियों संग खेली
भारतीय टीम 2 मिनट तक 10 खिलाड़ियों संग खेलती रही. सुखजीत सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया जिसकी वजह से भारत को दस खिलाड़ियों संग खेलना पड़ा .

चौथा क्वार्टर शुरू
चौथा क्वार्टर शुरू हो चुका है. भारतीय टीम ने स्पेन पर 2-1 की बढ़त बना लिया है. टीम इंडिया के पास लगातार दो ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है. टीम इंडिया इसके बेहद करीब है. दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ गोल दागने की फिराक में हैं.