तीज के त्योहार पर सरकार का बड़ा ऐलान
Punjab ujala news : हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नायब सैनी ने बड़ा ऐलान किया है. हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने प्रदेश के जींद में तीज त्योहार के मौके पर बड़ा ऐलान किया है.इस बीच मुख्यमंत्री ने हरियाणा में प्रति सिलेंडर 500 रुपये देने का ऐलान किया है. सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश के 46 लाख परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा. राज्य में 1 लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों को इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जींद की नई अनाज मंडी में राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में शिरकत की और यहां बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं. जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और अब हरियाणा में इस योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये का सिलेंडर दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि अब राज्य के 46 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इसके अलावा हरियाणा मातृ शक्ति उद्यम योजना के तहत महिलाएं अब 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का रिवॉल्विंग फंड 20,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार को सहायता समूह की टीम का मानदेय 150 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करना होगा.

