उत्तर प्रदेश में कांवड़िये हादसे का शिकार
Punjab ujala news : कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्तों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और 16 से ज्यादा घायल हैं। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देर रात कांवड़ियों के साथ हादसा हुआ। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर में हाईवे पर कांवड़ियों से भरी एक टैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 कांवड़िये घायल हो गए, जबकि 2 कांवड़ियों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची थाना बाबूगढ़ पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
