Search for:
  • Home/
  • India/
  • LPG Cylinder हुआ महंगा! जानें

LPG Cylinder हुआ महंगा! जानें

Punjab ujala news : बजट 2024-25 के पेश होने के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। 1 अगस्त 2024 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ चुकी है। भारतीय तेल कंपनियों की ओर से पिछले महीने जुलाई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 30 रुपये कम किए गए थे, लेकिन इस महीने यानी 1 अगस्त को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Price Hike) की कीमत में करीब 8.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है।

1 अगस्त 2024 से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 8.50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन रेस्टोरेंट्स और होटलों में इस्तेमाल किया जाने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19 किलो और घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 14.2 किलो का होता है।