नेमप्लेट विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Punjab ujala news : सुप्रीम कोर्ट में आज कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों की नेमप्लेट लगाने पर छिड़े विवाद की सुनवाई होगी। अदालत ने 22 जुलाई को आदेश दिया था कि कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले दुकानों पर नाम लिखना जरूरी नहीं है। MP, यूपी और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था।
कांवड़ यात्रा मामले में यूपी सरकार का हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। यूपी सरकार ने कांवड़ मार्ग पर दुकान मालिकों का नाम लिखे जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं का विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में राज्य सरकार ने कहा है कि…
ये निर्देश कांवरियों की शिकायतों के बाद ही लाए गए हैं।ये निर्देश कांवड़ यात्रा को शांति, सुरक्षा और व्यापक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हैं।यात्रा के दौरान कांवड़ियों की बड़ी तादाद में शामिल होने और सांप्रदायिक तनाव की संभावना को देखते हुए सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्देश दिया गया है।कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान उनके द्वारा खाए जाने वाले भोजन के संबंध में पारदर्शिता के लिए यह निर्देश दिया गया है।कांवड़ियों को पता होना चाहिए कि वे क्या खा रहे हैं और कहां खा रहे हैं, इसके लिए यह निर्देश जारी किया गया है।
