Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • National : नेपाल में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, यात्रियों से भरी 2 बस नदी में गिरी

National : नेपाल में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, यात्रियों से भरी 2 बस नदी में गिरी

Punjab ujala news : नेपाल में कूदरत ने कहर बरपाया है. नेपाल में लैंडस्लाइड ने ऐसी तबाही मचाई कि चीख-पुकार मच गई. नेपाल में भूस्खलन की वजह से यात्रियों से भरी 2 बसें त्रिशूली नदी में बह गईं. इन दो बसों में सवार 63 लोग लापता बताए जा रहे हैं. इसमें सात भारतीय बताए जा रहे हैं. फिलहाल, रेस्क्यू टीम मौके पर है और बचाने की जंग जारी है. बचावकर्मियों ने भूस्खलन के मलबे को हटाना शुरू कर दिया है.

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई एक बस वीरगंज से काठमांडू तो दूसरी बस गौर से काठमांडू जा रही थी. नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की वजह से ही यह हादसा हुआ है. नारायणघाट और मुग्लिंग के बीच की यह घटना सुबह 3.30 की है. इस हादसे में कई के मारे जाने की संभावना है. मरने वालों में कई भारतीय भी शामिल हैं.

चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव के मुताबिक, ‘प्रारंभिक जानकारी की मानें तो दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे. भूस्खलन के कारण बसें सुबह करीब 3:30 बजे त्रिशूल नदी में बह गईं. हम घटनास्थल पर हैं और सर्च अभियान चल रहा है. लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में हमें दिक्कत आ रही है.’