Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • पंचकूला में हरियाणा रोडवेज की बस पलटी

पंचकूला में हरियाणा रोडवेज की बस पलटी

Punjab ujala news : पंचकूला के पिंजौर के पास पहाड़ी क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई है। हादसे में 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में लाया गया है। गंभीर हालत को देखते हुए एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे का कारण फिलहाल बस ड्राइवर द्वारा ओवर स्पीड बताया जा रहा है। बस में ज्यादा सवारियां होना यानी ओवरलोड और सड़क की खस्ता हालत भी हादसे का अतिरिक्त कारण बताया जा रहा है। यह हादसा पिंजौर के नौलटा गांव के पास हुआ है।