Search for:
  • Home/
  • Chandigarh/
  • जालंधर : पुरानी जेल रोड पर सोढी जलेबी वाले के सामने निगम की धजिया उड़ा कर बनाई जा रही है दुकानें

जालंधर : पुरानी जेल रोड पर सोढी जलेबी वाले के सामने निगम की धजिया उड़ा कर बनाई जा रही है दुकानें

जालंधर में पुरानी जेल रोड पर सोढी जलेबी वाले के सामने निगम की धजिया उड़ा कर बनाई जा रही है दुकानें नोटिस जारी होने के बाद भी काम चालू । निगम कमिश्नर से शिकायत

पंजाब उजाला न्यूज (राहुल कश्यप):-जालंधर में उप चुनाव की आड़ में तेजी के साथ अवैध निर्माण बढ़े हैं। जिससे नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है। पुरानी जेल रोड पर सोढी जलेबी वाले के सामने अवैध रूप से दुकानें बनाई जा रही हैं।

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से इसकी शिकायत की गई है। बताया जा रहा की अवैध दुकानों का काम निगम द्वारा रुकवाया गया था पर दुकानों का मालिक किसी मीडिया कमी की सह पर नजायज उसारी कर रहा है।

इस नाजायज बन रही दुकानों से नगर निगम को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

अब देखना है की निगम कब सोढी जलेबी वाले के सामने बन रही अवैध दुकानें पर कार्रवाई करेगा

उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर से करते हुए कहा है कि अवैध रूप से बन रही इन दुकानों पर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को भी शिकायत भेजी गई है।

आपको बता दें कि उप चुनाव की आड़ में जेल रोड पर अवैध रूप से दुकान और कामर्शियल माल बन रहे हैं। लेकिन नगर निगम के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा की दुकान मालिक ने बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों से सेटिंग हुई बताया जा रहा है।अब इस की शिकायत मुख्य मंत्री भगवंत मान के पास भेजी गई हैं ता की सोया नगर निगम जाग सके और शहर में हो रही अवैध
बिल्डिंग पर रोक लग सके ।