BJP का राहुल गांधी पर हमला
Punjab ujala news : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि चुनाव समाप्त हो गया परंतु कांग्रेस का हिंदुओं के प्रति नफरत फैलाने का काम और एजेंडा आज भी जारी है और अब तो लोकतंत्र के मंदिर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्वयं इस काम को कर रहे हैं। क्या किसी और धर्म के प्रति इस तरह की बातें की जाएंगी? 99 सीटें क्या आ गईं इस प्रकार से हिंदुओं का अपमान किया जाएगा?
