दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसे से गरमाई सियासत
Punjab ujala news : दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह भारी बारिश के कारण हुए हादसे से सियासत गरमा गई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली है। दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की जो छत गिरी, उसका निर्माण 2008-09 के दौरान किया गया था। जीएमआर ने इस काम का ठेका निजी ठेकेदारों को दिया था। ऐसे में आरोप लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया।
