Crime : करंट लगने से 3 युवकों की मौत
Punjab ujala news : गुजरात के अमरेली जिले के खंभा शहर के हनुमानपुर गांव में करंट लगने से 3 युवकों की मौत हो गई है। मरने वाले तीनों युवक एक ही परिवार के सदस्य हैं। तीनों को नई बिल्डिंग में स्लैब में रेत भरते समय करंट लगा। मरने वालों में 2 चचेरे भाई और एक भतीजा है। करंट लगते ही तीनों को तुरंत 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तीनों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त पाथुभाई जिलुभाई बोरिचा (32), मंकुभाई जिलुभाई बोरिचा (30) और भवदीपभाई बाबाभाई बोरिचा (22) के रूप में हुई।
