एंटी पेपर लीक कानून पर कांग्रेस का कमेंट
Punjab ujala news : मोदी सरकार के एंटी पेपर लीक कानून पर कांग्रेस ने कमेंट किया है। जयराम रमेश ने कहा कि यह कानून सिर्फ डैमेज कंट्रोल है। कानून फरवरी 2024 में पास हुआ था और अभी लाया गया है, जब पेपर लीक हो गए और 2 पेपर कैंसिल कर दिए गए। इस कानून के प्रावधान पेपर लीक के बाद के घटनाक्रम पर प्रभावी होंगे, लेकिन ज्यादा ज़रूरी वैसे कानून और प्रक्रिया हैं, जिससे पेपर लीक हो ही नहीं।
