तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में कृषि की अहम भूमिका रहेगी : पीएम मोदी
Punjab ujala news : पीएम मोदी ने कहा कि आज सूर्य देवता ने भी अपनी कृपा बरसाई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। 21वीं सदी के भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कृषि की बड़ी भूमिका रहने वाली है। बनारस का लंगड़ा आम, जौनपुर की मूली, गाजीपुर की भिंडी ऐसे अनेकों उत्पाद आज विश्व के बाजारों में पहुंच रहे हैं। पैकेज फूड में देश को ग्लोबल मार्केट में नई ऊंचाई पर ले जा रहा है। पीएम सम्मान किसान समृद्धि केंद्रों के माध्यम से एक बड़ा सपोर्ट विकसित किया जा रहा है। नमो ड्रोन दीदी की तरह ही कृषि दीदी कार्यक्रम एक प्रयास है।
