NEET पेपर लीक कांड का सबसे बड़ा खुलासा
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा हुआ है. यहां पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हैरान कर देने वाले खुलासे कर दिए हैं. इसमें राज्य सरकार के 56 वर्षीय जूनियर इंजीनियर सिकंदर कुमार यादवेंदु ने अपनी भूमिका कबूल की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के समय ही अपनी भूमिका कबूल कर ली थी. सिटी एसपी वेस्ट अभिनव धीमान ने कहा है कि हम पूछताछ कर रहे हैं और कई नई जानकारियां मिली हैं, तथ्यों की जांच हो रही है. आरोपियों ने जो कहा है; उसकी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है. समय पर मीडिया को जानकारी दी जाएगी.
सिकंदर ने बताया कि अमित और नीतीश ने 4 मई, 2024 को प्रश्नपत्र हासिल किया था और इसे उम्मीदवारों को राज्य की राजधानी के रामकृष्ण नगर इलाके में एक ‘सेफ हाउस’ में इकट्ठा किया. यहीं उम्मीदवारों को सारे उत्तर रटवाए गए और फिर सीधा एग्जाम सेंटर पर छोड़ा गया. बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के सामने कई सनसनीखेज कबूलनामे सामने आए हैं.
सोमवार और मंगलवार को पटना दफ्तर में होगी पूछताछबिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिहार से परीक्षा में शामिल हुए 9 उम्मीदवारों को सोमवार और मंगलवार का समय देते हुए पटना दफ्तर में उपस्थित होने को कहा है. इन सभी 9 उम्मीदवारों के खिलाफ ऐसी आशंका है कि ये सॉल्वर गैंग से जुड़े हुए थे. ये सभी बिहार के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. इनसे आगे की और कई सवालों के उत्तर मिल सकेंगे.
