सुप्रीम कोर्ट में NEET एग्जाम और रिजल्ट विवाद की सुनवाई
Punjab ujala news : NEET एग्जाम और रिजल्ट पर छिड़े विवाद में दाखिल की गई 3 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इन याचिकाओ में फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडेय की याचिका पर भी शामिल है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। अलख पांडेय ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में नीट (यूजी) 2024 की परीक्षा प्रक्रिया और परिणामों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक कमिटी बनाने की मांग की है। याचिका में विशेषज्ञ समिति को NEET परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया में सुधार लाने की मांग की गई है। याचिका में NEET परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया को और मजबूत करने की मांग की गई है। दूसरी याचिकाओं मे NEET परीक्षा को रद्द करने और काउंसिलिंग पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।
