जालंधर : चादर शोरूम में लगी भीषण आग
Punjab ujala news : पंजाब के जालंधर में श्री वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) की ओर जाती रोड पर स्थित एक चादरों का शोरूम को भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था, क्योंकि जहां आग लगी वह बाजारी और उसकी बैकसाइड पर घनी आबादी वाला एरिया है।फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। क्राइम सीन पर जालंधर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई थी, जिन्होंने आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया था।
