पंजाब में अमृतपाल सिंह सबसे बड़े अंतर से जीते
Punjab ujala news : लगता है कि राज्य ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दर्ज किया है। इस बार सभी प्रमुख पार्टियां अकेले चुनाव लड़ी हैं. कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है. आम आदमी पार्टी 3 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि बीजेपी को राज्य में एक भी सीट नहीं मिली है.
बता दें कि कांग्रेस ने अमृतसर, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, पटियाला, लुधियाना और गुरदासपुर से जीत हासिल की है. जबकि आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, संगरूर से जीत हासिल की है. शिरोमणि अकाली दल को बठिंडा की सीट पर सब्र करना पड़ा जबकि बीजेपी अपना खाता भी नहीं खोल पाई. हालांकि, बीजेपी ने पटियाला, फिरोजपुर और लुधियाना में कड़ी टक्कर दी. यहां से बीजेपी उम्मीदवारों ने कई राउंड की काउंटिंग में बढ़त हासिल कर ली थी.
खडूर साहिब और फरीदकोट निर्वाचन क्षेत्रों ने सबसे ज्यादा चौंकाया। यहां से 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की. खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह ने जेल में बैठे-बैठे कांग्रेस के कुलबीर जीरा को 197120 वोटों से हराया. खडूर साहिब से कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर तीसरे स्थान पर रहे, उन्हें केवल 194,836 वोट मिले।
