Search for:
  • Home/
  • India/
  • पश्चिमी यूपी की ये 13 सीटें होंगी गेम चेंजर

पश्चिमी यूपी की ये 13 सीटें होंगी गेम चेंजर

जो उत्तर प्रदेश की बाजी जीतेगा उसके लिए दिल्ली का रास्ता आसान हो जाएगा. लेकिन उत्तर प्रदेश की चुनावी लड़ाई बीते दो चुनावों के मुकाबले इस बार थोड़ा अलग हो गई है. बीते चुनावों के दौरान जिस तरह बीजेपी गठबंधन को पूर्वांचल में चुनौती का सामना करना पड़ा था वैसी ही इस बार पश्चिमी यूपी में नजर आ रहा है. एक नजर पश्चिमी यूपी की सीटों और बीते चुनाव के दौरान वहां के नतीजों पर डालते हैं.

2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी की 27 सीटों में से बीजेपी ने 19 सीटों, समाजवादी पार्टी ने चार सीटों और बीएसपी को चार सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिमी यूपी की 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं सपा ने तीन जीती जबकि बीएसपी को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी. वहीं कांग्रेस दोनों चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है. अब बीते दो चुनावों के परिणामों पर गौर करें तो बीजेपी की साख फिर से दांव पर लगी हुई है, जबकि कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ खास नहीं है. अगर चुनावी विश्लेषकों की मानें तो इस चुनाव में 27 में से पश्चिम यूपी की 13 सीटों पर कड़ा मुकाबला है. इन 13 सीटों में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, अमरोहा, मैनपुरी, बदायूं, फिरोजाबाद, संभल और रामपुर है.