Crime : स्कूल बस और ट्रॉली में जोरदार टक्कर, कई बच्चे घायल
Punjab ujala news : मंडी जिले के जोगिंदरनगर में एक निजी स्कूल बस और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हो गई है. बताया जा रहा है कि बस बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी.इस घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आईं. हादसे के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस मंगलवार सुबह जोगिंदरनगर से मंडी पठानकोट हाईवे पर मंडी जा रही थी। जोगिंदरनगर के पास एक मोड़ पर अचानक बस सामने से आ रहे एक ट्राले से टकरा गई। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल की बस बच्चों से भरी हुई थी, जिसमें करीब 30 बच्चे सवार थे.
घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. सभी घायल बच्चों और ड्राइवर को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल जोगिंदर लाया गया है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
