बड़ा हादसा : कार ने 3 लोगों को मारी टक्कर
Punjab ujala news ; महाराष्ट्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामले के बाद अब नागपुर में बड़ा हादसा हुआ। एक बेकाबू कार ने एक बच्चे समेत 3 लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसपर भीड़ ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने ड्राइवर समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
