Paytm के कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, RBI के एक्शन से घाटे में कंपनी
Punjab ujala news : पेटीएम की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. जब से आरबीआई ने इस फिनटेक कंपनी के खिलाफ सख्ती दिखाई है तब से पेटीएम के बिजनेस पर दबाव बढ़ा है. पहले शेयरों में भारी गिरावट होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप गिरा तो अब कंपनी को बिक्री घटने से नुकसान हुआ है. इस बीच खबर है कि अब कंपनी इस बुरे हालात से निपटने के लिए कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर सकती है.
न्यूज एजेंसी ने बताया कि पेटीएम ने 22 मई को सेल्स में पहली बार गिरावट के बाद संभावित रूप से नौकरियों में कटौती और गैर-प्रमुख संपत्तियों में कटौती की योजना का ऐलान किया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नियामक जांच और उसके बाद आए फैसले से कंपनी के संचालन पर काफी प्रभाव पड़ा है.
फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी अवधि में घाटा 167.5 करोड़ रुपये था. वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व है.पेटीएम ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमारे वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के परिणाम यूपीआई लेनदेन पर अस्थायी व्यवधान और पीपीबीएल प्रतिबंध के कारण स्थायी व्यवधान से प्रभावित हुए. पेटीएम ने 2,267 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया
