मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी
Punjab ujala news : दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अभी जेल में दिन बिताने पड़ेंगे। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी है। वहीं उनकी जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट फैसला सुना सकती है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा आज शाम करीब 5 बजे सिसोदिया की दोनों जमानत याचिकाओं पर आदेश सुना सकती हैं।
सिसोदिया ने CBI और ED दोनों जांच एजेंसियों की ओर से दर्ज केस में जमानत की मांग हाईकोर्ट से की है। बता दें कि निचली अदालत से याचिकाएं खारिज होने के बाद मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने तीनों पक्षों को सुनने के बाद गत 14 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
