Search for:
  • Home/
  • India/
  • चुनाव प्रचार के लिए PM मोदी 23 को पटियाला, जाने और कहाँ आएंगे

चुनाव प्रचार के लिए PM मोदी 23 को पटियाला, जाने और कहाँ आएंगे

Punjab ujala news : पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी काफी गंभीर नजर आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में 8 रैलियां करेंगे. यह पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीमावर्ती राज्य में 8 रैलियां करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 मई को पंजाब में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां करेंगे. वह 23 को पटियाला और 24 को गुरदासपुर और जालंधर में रैलियों को संबोधित करेंगे. पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि वह आज बैठक करेंगे और तय करेंगे कि तीनों लोकसभा क्षेत्रों में कहां रैली होगी, जिसके बाद तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई को प्रणीत कौर के पक्ष में पटियाला में रैली करेंगे और अगले दिन 24 मई को गुरदासपुर से पार्टी उम्मीदवार दिनेश बब्बू और जालंधर में सुशील रिंकू के पक्ष में रैलियां करेंगे.

मोदी 5 हलकों होशियारपुर, लुधियाना, श्री आनंदपुर साहिब, अमृतसर और बठिंडा और फिरोजपुर में रैलियां कर सकते हैं। उनके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी समेत कई नेता मई के आखिरी हफ्ते में पंजाब में बड़ी रैलियां करेंगे.