Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • क्रिकेटर सुरेश रैना के मामा के बेटे सहित 2 युवकों की मौत

क्रिकेटर सुरेश रैना के मामा के बेटे सहित 2 युवकों की मौत

Punjab ujala news : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सड़क हादसे (Road Accident) में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) के मामा के बेटे की मौत हो गई. हादसे में कुल दो लोगों की जान चली गई है. हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस (Kangra Police) ने अब गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट के पास पुलिस थाना गग्गल के अंतर्गत यह हिट एंड रन का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने फरार टैक्सी चालक का पीछा करते हुए उसे मंडी से गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के गग्गल में हिमाचल टिम्बर के पास अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन को चलाते हुए एक टैक्सी ने स्कूटी टक्कर मार दी और फिर आरोपी चालक मौके से भाग गया. घटना में स्कूटी चालक सौरभ कुमार निवासी गगल और शुभम निवासी कुठमां की मौके पर ही मौत हो गई.मृतकों की पहचान सौरभ (27) पुत्र मांगों राम निवासी गग्गल के रूप में की गई है. वहीं दूसरे युवक की पहचान 19 वर्षीय शुभम पुत्र रुमेल सिंह निवासी गांव बंडी के रूप में की गई है. आरोपी वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया. गग्गल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी शेर सिंह निवासी वाहन को जिला मंडी से गिरफ्तार किया है.