जालंधर : BJP उम्मीदवार रिंकू CM मान पर भड़के
Punjab ujala news : जालंधर में निजातम नगर के पास आयोजित चुनावी सभा में बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू जमकर विपक्ष पर भड़के। रिंकू ने कहा कि, शहर की सियासत के हालात बदल गए हैं। मैंने आम आदमी पार्टी इसी लिए ज्वाइन की थी कि ये लोग बदलाव लाएंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि ये लोग पंजाब का नुकसान कर रहे हैं। आप सरकार ने सिर्फ लोगों को भरमाया है और कुछ नहीं।
सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि, पंजाब का लोक संपर्क विभाग सबसे ज्यादा लूट रहा है। पिछली जितनी भी सरकारें राज्य में रहकर गई हैं, सभी मीडिया और अखबारों को एड देते थे। मगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने एड देने की सारी हदें पार कर दी।
रिंकू ने कहा कि, पिछले सरकारों का एड का बजट सिर्फ 20 से 25 करोड़ रुपए हुआ करता था। मगर मेरे सामने आप सरकार के लोक संपर्क विभाग का पहले साल का बजट 800 करोड़ रुपए था। रिंकू ने कहा कि आप सरकार देश के हर राज्य में एड कर रही है। पैसे सिर्फ हमारे पंजाब का लग रहा है।
