बदलने जा रहा है स्कूलों की टाइमिंग, आपके शहर का क्या होगा समय? पढ़ें
Punjab ujala news : भीषण गर्मी को देखते हुए यूपी सरकार ने सभी स्कूलों की टाइमिंग के बदलाव को लेकर एक नोटिस जारी किया है. बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को ये फैसला लिया गया. सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों की टाइमिंग में ही सिर्फ बदलाव किया गया है. साथ ही यूपी के मदरसों की टाइमिंग में भी बदलाव कर किया गया. आइए जानते हैं अब नए मिले निर्देशों के मुताबिक, स्कूल की टाइमिंग क्या रहेगी.
दरअसल, अब तक यूपी में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक थी. लेकिन लू के कहर के चलते पैरेंट्स और टीचर्स ने स्कूलों की टाइमिंग बदलने की मांग की थी. जिसके बाद 28 अप्रैल तक यूपी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग सुबह 07:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक कर दी गई. लेकिन 29 अप्रैल (सोमवार) से स्कूलों की टाइमिंग में एक बार फिर से बदलाव करते हुए सुबह 07:30 से दोपहर 1 बजे तक कर दी गई है.छात्रों को मिलेगी राहतबता दें कि सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों की टाइमिंग में जो बदलाव किया जा रहा है वह सिर्फ क्लास 1 से लेकर के 8वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के लिए लागू होगा. यूपी में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का फैसला हीट वेव को देखते हुए लिया गया है. हालांकि नई टाइमिंग में 1 घंटा कम होने के बाद छात्रों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. वहीं, दूसरी तरफ मदरसों के टाइमिंग में भी बदलाव कर दिया गया है. अब यह सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:30 तक खुलेंगे.
