13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी
Punjab ujala news : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से शुरू हो गया. दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 89 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. मतदान शाम के पांच बजे तक जारी रहेगा. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर वोटिंग होनी है. इनमें राहुल गांधी की वायनाड सीट भी शामिल है.
लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग वाले प्रमुख उम्मीदवारों में राजनांदगांव से भूपेश बघेल, बेंगलुरु ग्रामीण से डीके सुरेश, बेंगलुरु उत्तर से शोभा करंदलाजे, बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या, मांड्या से एचडी कुमारस्वामी, वायनाड से राहुल गांधी, पथानामथिट्टा से अनिल एंटनी, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर और राजीव चन्द्रशेखर शामिल है. दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, जालौर से वैभव गहलोत, मथुरा से हेमा मालिनी, मेरठ से अरुण गोविल शामिल हैं.
दूसरे चरण के चुनाव में राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे. उत्तर प्रदेश की अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा में वोटिंग हो रही है.
दक्षिण के राज्य केरल की सभी सीटों पर दूसरे चरण के दौरान मतदान होंगे. वहीं कर्नाटक की उडुपी चिकमंगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार सीट पर मतदान हो रहे हैं.
दूसरे चरण की वोटिंग में बिहार की तीन सीट किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर पर चुनाव हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर सीट पर चुनाव होंगे. मध्य प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल लोकसभा सीटों पर लोग वोट डाल रहे हैं. महाराष्ट्र की बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी सीट पर चुनाव हो रहे हैं.
